Live tv
भारतीय महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोपैन ने जारी तोक्यो ओलंपिक खेलों में इतिहास रचते हुए मुक्केबाजी में शुक्रवार सुबह भारत के लिए पदक सुनिश्चत कर दिया. मतलब कांस्य आना पक्का हो गया. अब देखना यह है कि लवलिना इस पदक को स्वर्ण या रजत में तब्दील कर पाती हैं या नहीं. पिछले कुछ दिनों से जा रहे सूखे को खत्म करते हुए लवलिना ने सुबह ही क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. लवलिना ने 69 किग्रा भार वर्ग में चीनी प्रतिद्वंद्वी चेन को 4-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी.
from Videos https://ift.tt/3xduAKa
via IFTTT
from Videos https://ift.tt/3xduAKa
via IFTTT
Comments
Post a Comment