Live tv
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बरबुडा से भी लापता हो गया है. चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की है. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि हीरा कारोबारी के गायब होने से उनका परिवार परेशान है और मुझे इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने बताया कि फिलहाल एंटीगुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन परिवार चोकसी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. ज्यादा जानकारी दे रही हैं, नीता शर्मा.
from Videos https://ift.tt/2RHlkz6
via IFTTT
from Videos https://ift.tt/2RHlkz6
via IFTTT
Comments
Post a Comment