Live tv
पुलिस बल को कथित तौर पर बगैर वारंट की गिरफ्तारी की शक्ति देने वाला एक विधेयक नीतीश कुमार सरकार के बिहार विधानसभा में पेश करने के बाद मंगलवार को सदन में अभूतपूर्व स्थित देखने को मिली. विपक्ष के विधायकों की पिटाई भी हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस ये हरकत कर रही है. स्पीकर के कक्ष का घेराव करने वाले विपक्ष के विधायकों को हटाने के लिए सदन में पुलिस बुलानी पड़ गई. विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वाम दल के महागठबंधन के सदस्य बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक, 2021 का विरोध कर रहे हैं.
from Videos https://ift.tt/3tPQSQM
via IFTTT
from Videos https://ift.tt/3tPQSQM
via IFTTT
Comments
Post a Comment