Live tv
18 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है. इस महिला के पास से करीब तीन किलोग्राम हेरोइन (Heroin) बरामद हुई है. इसने हेरोइन को ट्रॉली बैग में छिपाकर रखा था. इसकी कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हवाई मार्ग से इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी हैरान करने देने वाली बात है. ये महिला अफ्रीकी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के मुताबिक, महिला के दो बच्चे हैं और पति ने उसे छोड़ दिया है. इसलिए पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी इसी पर है. आसानी से पैसे कमाने की लालच में यह तस्करों के जाल में फंस गई.
from Videos https://ift.tt/2NMPGOj
via IFTTT
from Videos https://ift.tt/2NMPGOj
via IFTTT
Comments
Post a Comment