Live tv
दिल्ली में 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली निकालने पर दिल्ली पुलिस और किसानों में सहमति बन गयी है, सभी जगहों के रूट भी तय हो गए हैं. सिंघू बॉर्डर से नरेला और औचंडी बॉर्डर से वापस सिंघू बॉर्डर करीब 74 किलोमीटर का रूट होगा. इसके अनुसार टिकरी बॉर्डर से नांगलोई ,नजफगढ़ ,असौड़ा होते हुए वापस टीकरी बॉर्डर करीब 82 किलोमीटर लम्बा रास्ता होगा. इसी तरह ग़ाज़ीपुर बॉर्डर से अप्सरा बॉर्डर ,लालकुआं और फिर ग़ाज़ीपुर बॉर्डर का 68 किलोमीटर का रास्ता होगा. चौथा रुट चिल्ला बॉर्डर से दादरी रोड और वापस चिल्ला बॉर्डर करीब 10 किलोमीटर का होगा. पुलिस के मुताबिक किसानों से बात कर पुलिस ने अपनी तैयारियां कर ली है.
from Videos https://ift.tt/3c9BbhY
via IFTTT
from Videos https://ift.tt/3c9BbhY
via IFTTT
Comments
Post a Comment