Live tv
सिंघु बॉर्डर पर कल काफी हंगामा हुआ था. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए करीब 150 आंसू गैस के गोले छोड़े थे. अभी माहौल फिलहाल शांत है. दिल्ली की ओर से बॉर्डर सील है. हरियाणा की ओर सभी किसान बैठे हैं. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, वो वहीं पर रहेंगे. किसानों का आरोप है कि नए कानून में MSP का जिक्र नहीं है. उनकी मांग है कि सरकार कानून में यह बात दर्ज करे कि जो भी खरीदार MSP से नीचे खरीदेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
from Videos https://ift.tt/3fGsR99
via IFTTT
from Videos https://ift.tt/3fGsR99
via IFTTT
Comments
Post a Comment