पाकिस्तान की बजाए दुबई में खेला जाएगा एशिया कप; सौरव गांगुली ने कहा- सभी टीमें हिस्सा लेंगी

खेल डेस्क. सितंबर में होने वाले एशिया कप का आयोजन अब पाकिस्तान की बजाए दुबई में होगा। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने यह जानकारी दी। गांगुली के मुताबिक, दुबई में होने वाले टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान दोनों हिस्सा लेंगे। पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई थी। भारत की आपत्ति के बाद इस अब दुबई शिफ्ट किया गया है। गांगुली ने यह शुक्रवार शाम दुबई रवाना होने के पहले दी। वहां वो एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के लिए गए हैं।

बीसीसीआई ने कहा था- हमारी टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी
पाकिस्तान को पिछले साल एशिया कप की मेजबानी सौंपी गई थी। करीब एक महीने पहले बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि दोनों मुल्कों के तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीते दिनों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने भी संकेत दिए थे कि एशिया कप का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर किया जा सकता है। इसके बाद दुबई को मेजबानी सौंपी गई। इसमें भारत-पाकिस्तान की टीमें भी हिस्सा लेंगी।

7 साल से नहीं हुई दोनों देशों की क्रिकेट सीरीज
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी सीरीज 2012-13 में हुई थी। तब पाकिस्तान टीम तीन वनडे मैच खेलने भारत आई थी। भारतीय टीम ने 2007-08 में आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा किया था। आईसीसी के टूर्नामेंट्स में दोनों टीमें आमने-सामने होती रही हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर दबाव था कि वो एशिया कप की मेजबानी के लिए न्यूट्रल वेन्यू पर राजी हो जाए।

भारत ने सात बार जीता एशिया कप
1984 में पहला एशिया कप यूएई में खेला गया था। हर दो साल में इसका आयोजन किया जाता है। पिछला यानी 2018 का एशिया कप भी यूएई में ही खेला गया था। टीम इंडिया ने अब तक 7 बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। 5 बार श्रीलंका जीता। पाकिस्तान 2 बार विजेता बना। बांग्लादेश टीम अब तक यह ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सितंबर में होने वाले एशिया कप का आयोजन दुबई में होगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। (फाइल)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cbpODA

Comments

Popular posts from this blog

Farmers Protest को लेकर मायावती और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

CM योगी का दलबदलू नेताओं पर निशाना, कहा- भाजपा छोड़कर भागे छुट भइयों को सीट बचाने के लाले