वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच दूसरे राउंड में, इस साल सभी 24 मैच जीते; 16 साल की गॉफ 2 साल में पहली बार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड से बाहर
वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच यूएस ओपन के दूसरे राउंड में पहुंच गए। उन्होंने बोस्निया-हर्जेगोविना के दामिर जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 और 6-1 से हराया। इस साल उन्होंने यह 24वां मैच जीता। इधर, 16 साल की पूर्व जूनियर वर्ल्ड नंबर-1 कोको गॉफ पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गईं। उन्हें लातविया की एनसतासिया सेवसतोवा ने 6-3, 5-7 और 6-4 से शिकस्त दी। सेवसतोवा की यह इस साल की पहली जीत है। 2019 के बाद यह पहला मौका है, जब गॉफ किसी ग्रैंड स्लैम के पहले राउंड में हारकर बाहर हुई हैं। गॉफ सबसे कम उम्र में विंबलडन क्वालिफाई करने वाली महिला खिलाड़ी गॉफ पिछले साल अपने पहले विंबलडन टूर्नामेंट के चौथे राउंड में पहुंचीं थी। वे सबसे कम उम्र में विंबलडन क्वालीफाई करने वाली महिला खिलाड़ी भी हैं। उसी साल गॉफ यूएस ओपन के तीसरे दौर में भी पहुंचीं थी। तब उन्हें जापान की नाओमी ओसाका ने हराकर बाहर किया था। 2020 की शुरुआत में गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में भी जगह बनाई थी। तब उन्होंने तीसरे राउंड में वर्ल्ड नंबर वन जापान की नाओमी ओसाका को हराया था। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में उन्हें अमेरिका ...