वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप ने मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की तुलना वेस्टइंडीज के बीते दौर की खतरनाक चौकड़ी से की। उन्होंने कहा कि विदेशों में मैच जीतने की इच्छा के कारण भारत लगातार खतरनाक तेज गेंदबाज तैयार कर रहा है। विंडीज के लेजेंड बिशप ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज के एक कार्यक्रम में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में यह बदलाव जहीर खान, आरपी सिंह, मुनाफ पटेल से शुरु हुआ था। यह कपिल देव और जवागल श्रीनाथ के नक्शेकदम पर चले। ‘यह भारत की सबसे बेहतरीन पीढ़ी’ बिशप ने कहा, ‘‘यह भारतीय तेज गेंदबाजी की संभवत: सबसे बेहतरीन पीढ़ी है और यह कुछ समय पहले शुरू हुआ है। हम जहीर (खान), आरपी सिंह, मुनाफ पटेल और उस दौर के कुछ गेंदबाजों से शुरुआत मान सकते हैं, जो कपिल देव के नक्शेकदम पर चलने वाले श्रीनाथ के बाद आए। यह देखना सुखद है।’’ आज भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की अगुआई में खतरनाक गेंदबाजों की फौज है। मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा और उमेश यादव आक्रमण में तरह-तरह के प्रयोग करते हैं। विदेशों में मैच जीतने के लिए पेसर्स जरूरी बिशप ने कहा, ‘‘बाहर से देखें तो भारत समझ गया था...